संकटमोचन हनुमानाष्टक

संकटमोचन हनुमानाष्टक का संपूर्ण पाठ नीचे दिया गया है।

॥ संकटमोचन हनुमानाष्टक ॥

बाल समय रवि भक्ष लियो तब, तीनहुं लोक भयो अँधियारो ।

ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो ।।

देवन आनि करी विनती तब, छांड़ि दियो रवि कष्ट निहारो ।

को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ।। 1 ।।

बालि की त्रास कपीस बसै गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो ।।

चौंकि महामुनि शाप दियो तब, चाहिये कौन विचार विचारो ।

कै द्घिज रुप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के शोक निवारो ।। 2 ।।

अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो ।

जीवत न बचिहों हम सों जु, बिना सुधि लाए इहां पगु धारो ।

हेरि थके तट सिंधु सबै तब, लाय सिया सुधि प्राण उबारो ।। 3 ।।

रावण त्रास दई सिय को तब, राक्षसि सों कहि सोक निवारो ।

ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाय महा रजनीचर मारो ।

चाहत सीय अशोक सों आगि सु, दे प्रभु मुद्रिका सोक निवारो ।। 4 ।।

बाण लग्यो उर लक्ष्मण के तब, प्राण तजे सुत रावण मारो ।

लै गृह वैघ सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु-बीर उपारो ।

आनि संजीवनी हाथ दई तब, लक्ष्मण के तुम प्राण उबारो ।। 5 ।।

रावण युद्घ अजान कियो तब, नाग की फांस सबै सिरडारो ।

श्री रघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो ।

आनि खगेस तबै हनुमान जु, बन्धन काटि सुत्रास निवारो ।। 6 ।।

बन्धु समेत जबै अहिरावण, लै रघुनाथ पाताल सिधारो ।

देवहिं पूजि भली विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मंत्र विचारो ।

जाय सहाय भयो तबही, अहिरावण सैन्य समैत संहारो ।। 7 ।।

काज किये बड़ देवन के तुम, वीर महाप्रभु देखि विचारो ।

कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसो नहिं जात है टारो ।

बेगि हरौ हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमारो ।। 8 ।।

॥ दोहा ॥

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर ।

बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर ।।

संकटमोचन हनुमानाष्टक

संकटमोचन हनुमानाष्टक में हनुमान जी के पराक्रम और भक्तों के संकट दूर करने वाले स्वरूप का स्मरण किया जाता है।

हनुमान जी के अन्य पाठ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संकट मोचन हनुमान अष्टक किसने लिखा है?

संकट मोचन हनुमान अष्टक की रचना महान संत गोस्वामी तुलसीदास जी ने की थी। माना जाता है कि जब तुलसीदास जी एक बार भयंकर शारीरिक पीड़ा से गुजर रहे थे, तब उन्होंने इस अष्टक की रचना कर हनुमान जी की स्तुति की थी, जिससे उनका कष्ट तुरंत दूर हो गया था।

संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ कब करना चाहिए?

इसका पाठ आप किसी भी दिन कर सकते हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार को इसका पाठ करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इसे सुबह स्नान के बाद या शाम के समय (संध्या काल में) पूजा के दौरान पढ़ना सबसे उत्तम होता है।

संकट मोचन हनुमान अष्टक पढ़ने के क्या फायदे हैं?

मान्यता है कि नियमित रूप से संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट, भय, रोग और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह पाठ आत्मविश्वास बढ़ाता है और शनि देव के अशुभ प्रभावों को शांत करने में भी सहायक माना जाता है।

संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ कितनी बार करना चाहिए?

सामान्य दिनों में इसका पाठ 1 बार करना पर्याप्त है। हालांकि, यदि आप किसी विशेष संकट या मनोकामना पूर्ति के लिए संकल्प लेकर पाठ कर रहे हैं, तो मंगलवार या शनिवार को इसका 7 बार या 11 बार पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

क्या महिलाएं संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ कर सकती हैं?

जी हाँ, महिलाएं भी पूरी श्रद्धा और स्वच्छता के साथ संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ कर सकती हैं। केवल मासिक धर्म के दौरान पूजा-पाठ के सामान्य नियमों का पालन करना चाहिए।