श्री हनुमान चालीसा

हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित एक प्रसिद्ध भक्तिपाठ है। इसमें भगवान हनुमान के बल, बुद्धि, भक्ति और श्रीराम के प्रति उनकी अटूट सेवा का वर्णन मिलता है। नीचे हनुमान चालीसा का संपूर्ण पारंपरिक पाठ पढ़ें।

हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ

॥ दोहा ॥

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि।

बरनऊँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार॥

जय श्री राम!

॥ चौपाई ॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥

राम दूत अतुलित बल धामा।

अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा।

कानन कुंडल कुंचित केसा॥

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे।

कांधे मूंज जनेउ साजे।।

शंकर सुवन केसरी नंदन।

तेज प्रताप महा जग वंदन।।

बिद्यावान गुनी अति चातुर।

राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।

रामचन्द्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।

श्री रघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।

नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।

कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।

लंकेश्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानु।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।

होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

तुम रच्छक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरे सब पीरा।

जपत निरन्तर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।

तिन के काज सकल तुम साजा।।

और मनोरथ जो कोई लावै।

सोई अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।

है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु संत के तुम रखवारे।

असुर निकन्दन राम दुलारे।।

अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता।

अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।

सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को पावै।

जनम जनम के दुख बिसरावै।।

अंत काल रघुबर पुर जाई।

जहां जन्म हरिभक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।

हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जय जय जय हनुमान गोसाईं।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।

छूटहि बन्दि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।

कीजै नाथ हृदय महं डेरा।।

॥ दोहा ॥

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

॥ समाप्त ॥

हनुमान जी के अन्य पाठ

हनुमान चालीसा का इतिहास

हनुमान चालीसा की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी से संबंधित मानी जाती है। यह अवधी भाषा में रचित चालीस चौपाइयों का भक्तिपाठ है, जिसके आरंभ और अंत में दोहे हैं। इसमें भगवान हनुमान के गुणों, पराक्रम और श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वर्णन किया गया है।

हनुमान चालीसा का महत्व

हनुमान चालीसा का पाठ भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने का एक लोकप्रिय माध्यम है। भक्त इसे साहस, धैर्य, सेवा-भाव और श्रीराम भक्ति का स्मरण करने के लिए पढ़ते हैं।

हनुमान चालीसा के सवाल-जवाब

हनुमान चालीसा के रचयिता कौन हैं?

हनुमान चालीसा के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी माने जाते हैं।

हनुमान चालीसा में कितनी चौपाइयाँ हैं?

हनुमान चालीसा में चालीस चौपाइयाँ हैं। इनके साथ आरंभ और अंत में दोहे भी हैं।

हनुमान चालीसा किस भाषा में लिखी गई है?

हनुमान चालीसा अवधी भाषा में रची गई है।

हनुमान चालीसा का पाठ कब किया जा सकता है?

भक्त अपनी श्रद्धा और सुविधानुसार किसी भी दिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को इसका पाठ करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

हनुमान चालीसा पढ़ने का क्या महत्व है?

भक्त हनुमान चालीसा का पाठ भगवान हनुमान के गुणों, साहस, सेवा और श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति का स्मरण करने के लिए करते हैं।

क्या हनुमान चालीसा का पाठ रोज किया जा सकता है?

हाँ, भक्त अपनी श्रद्धा और समय के अनुसार प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।