श्री बजरंग बाण

श्री बजरंग बाण का संपूर्ण हिंदी पाठ नीचे दिया गया है। इसे अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार पढ़ें।

॥ दोहा ॥

निश्चय प्रेम प्रतीति ते विनय करैं सनमान ॥

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करें हनुमान ॥

॥ चौपाई ॥

जय हनुमन्त संत हितकारी ।

सुन लीजै प्रभु अरज हमारी ।।

जन के काज बिलम्ब न कीजै ।

आतुर दौरि महासुख दीजै ।।

जैसे कूदी सिन्धु महि पारा ।

सुरसा बदन पैठी विस्तारा ।।

आगे जाय लंकिनी रोका ।

मारेहु लात गई सुर लोका ।।

जाय विभीषण को सुख दीन्हा ।

सीता निरखि परम-पद लीना ।।

बाग उजारि सिन्धु मह बोरा ।

अति आतुर जमकातर तोरा ।।

अक्षय कुमार मारि संहारा ।

लूम लपेटि लंक को जारा ।।

लाह समान लंक जरि गई ।

जय-जय धुनि सुरपुर में भई ।।

अब बिलम्ब केहि कारन स्वामी ।

कृपा करहु उर अन्तर्यामी ।।

जय जय लखन प्रान के दाता ।

आतुर होई दु:ख करहु निपाता ।।

जै गिरिधर जै जै सुख सागर ।

सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥

ओम हनु हनु हनु हनुमंत हठीले ।

बैरिहि मारु बज्र की कीले॥

गदा बज्र लै बैरिहि मारो ।

महाराज प्रभु दास उबारो ।।

ओंकार हुंकार महाप्रभु धाओ ।

बज्र गदा हनु विलम्ब न लाओ ।।

ओम ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा ।

ओम हुं हुं हुं हनु अरि उर-सीसा॥

सत्य होहु हरी शपथ पायके ।

राम दूत धरु मारू जायके ॥

जय जय जय हनुमन्त अगाधा ।

दुःख पावत जन केहि अपराधा ।।

पूजा जप-तप नेम अचारा ।

नहिं जानत हो दास तुम्हारा ।।

वन उपवन मग गिरि गृह मांहीं ।

तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं ।।

पायं परौं कर जोरी मनावौं ।

येहि अवसर अब केहि गोहरावौं ।।

जय अंजनी कुमार बलवंता ।

शंकर सुवन वीर हनुमंता ।।

बदन कराल काल कुलघालक।

राम सहाय सदा प्रतिपालक ।।

भूत प्रेत पिसाच निसाचर।

अगिन वैताल काल मारी मर ।।

इन्हें मारु, तोहि शपथ राम की ।

राखउ नाथ मरजाद नाम की ।।

जनकसुता हरि दास कहावो ।

ताकी शपथ विलम्ब न लावो ।।

जै जै जै धुनि होत अकासा ।

सुमिरत होत दुसह दुःख नासा ।।

चरण शरण कर जोरि मनावौं ।

यहि अवसर अब केहि गोहरावौं ।।

उठु उठु चलु तोहि राम-दोहाई ।

पायँ परौं, कर जोरि मनाई ।।

ओम चं चं चं चं चपल चलंता ।

ओम हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता ।।

ओम हं हं हाँक देत कपि चंचल ।

ओम सं सं सहमि पराने खल-दल ।।

अपने जन को तुरत उबारौ ।

सुमिरत होय आनंद हमारौ ।।

यह बजरंग बाण जेहि मारै।

ताहि कहो फिर कोन उबारै ।।

पाठ करै बजरंग बाण की ।

हनुमत रक्षा करैं प्रान की ।।

यह बजरंग बाण जो जापैं ।

ताते भूत-प्रेत सब कापैं ।।

धूप देय अरु जपै हमेशा ।

ताके तन नहिं रहै कलेसा ।।

॥ दोहा ॥

प्रेम प्रतीतिहि कपि भजै, सदा धरै उर ध्यान ।

तेहि के कारज सकल सुभ, सिद्ध करैं हनुमान ।।

श्री बजरंग बाण के बारे में

श्री बजरंग बाण हनुमान जी की स्तुति में पढ़ा जाने वाला भक्तिपाठ है।

हनुमान जी के अन्य पाठ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बजरंग बाण किसने लिखा है?

बजरंग बाण की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा की गई मानी जाती है। इसमें हनुमान जी को भगवान श्री राम और माता सीता की सौगंध (शपथ) देकर भक्तों के कष्ट दूर करने की प्रार्थना की गई है।

बजरंग बाण पढ़ने के क्या फायदे हैं?

मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और नियमों के साथ बजरंग बाण का पाठ करने से शत्रु भय, नकारात्मक ऊर्जा, ऊपरी बाधा, गंभीर रोग और ग्रह दोष (विशेषकर शनि और मंगल के अशुभ प्रभाव) दूर होते हैं। यह व्यक्ति को अदम्य साहस और मानसिक सुरक्षा प्रदान करता है।

बजरंग बाण का पाठ कितनी बार करना चाहिए?

किसी गंभीर संकट से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार या शनिवार से शुरू करके लगातार 21 या 41 दिनों तक प्रतिदिन 1 बार, 3 बार या 7 बार बजरंग बाण का पाठ करने का विधान है।

क्या महिलाएं बजरंग बाण का पाठ कर सकती हैं?

जी हाँ, यदि कोई महिला किसी बड़े संकट या समस्या से घिरी है, तो वह पूरी पवित्रता और नियमों का पालन करते हुए बजरंग बाण का पाठ कर सकती है। हालांकि, मासिक धर्म के दौरान इसका पाठ नहीं करना चाहिए।